ब्रेकिंग
संविधान की धज्जियां उड़ा रहे…NDA की बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना बेड पर छुपाई बिजली की तार, सोते ही करंट से तड़पने लगी गर्लफ्रेंड… बालकनी में टहलता रहा लिव-इन पार्टन... 30000 के बदले में एक लाख के जाली नोट… उन्नाव से दबोचे गए दो जालसाज; हैरान कर देगी इनकी कहानी जिसे सलमान खान ने धमकी देकर Bigg Boss से निकाला था, अब वो लॉरेंस बिश्नोई से मिलाना चाहता है हाथ 36 साल का इतिहास पलट सकता है रोहित शर्मा का उठाया ये कदम, जो होगा उसे गौतम गंभीर कभी भूला नहीं पाएंग... Ratan Tata ने जिस कंपनी की नौकरी छोड़ बचाई Tata Steel, आज उससे 9 गुना ज्यादा है उसका मार्केट कैप अग्रेंजी में है हाथ टाइट? अब अपनी भाषा में समझें कोई भी वीडियो, ये ट्रिक करेगा काम आसान शुक्रवार के दिन अगर कर लिया ये 3 काम तो होगा फायदा, पैसों से भर जाएगी आपकी जेब याह्या सिनवार, इस्माइल हानिया, नसरल्लाह…इजराइल ने सबको मार दिया, अब छूट जाएंगे बंधक? धनरेतस पर अपनों को भेजें ये स्पेशल उपहार, यूनिक गिफ्ट्स की सब करेंगे तारीफें

मध्य प्रदेश भाजपा ने डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाकर फिर रच दिया इतिहास, जीता मोदी का मन,पीएम ने की तारीफ

भोपाल। बीजेपी सदस्यता अभियान में मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने एक बार फिर इतिहास रचा है। बीजेपी सदस्यता अभियान के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मध्य प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी संगठन ने प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाने में कामयाबी हासिल की है। भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक और महामंत्री विनोद तावड़े के मुताबिक मध्य प्रदेश भाजपा संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व के दिए टारगेट को सफलतापूर्वक पूरा कर नया इतिहास रच दिया है। मध्य प्रदेश भाजपा के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान महामंत्री विनोद तावड़े ने बताया कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन्होंने मध्य प्रदेश के सदस्यता अभियान की जानकारी दी तो पीएम मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भी अच्छा काम किया था और सदस्यता अभियान में भी बेहतरीन काम किया है।

पीएम मोदी ने वीडी शर्मा और उनकी पूरी टीम को दी बधाई, मोदी के मन में बसा एमपी

मध्य प्रदेश बीजेपी के शुभांकर अध्यक्ष माने जाने वाले विष्णु दत्त शर्मा और उनकी टीम अपनी सक्रियता के चलते एक बार फिर पीएम मोदी का दिल जीतने में कामयाब हो गए हैं। दरअसल सदस्यता अभियान में केंद्रीय संगठन से मिले डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने के भारी भरमक लक्ष्य की चुनौती को स्वीकार करते हुए वीडी शर्मा और उनकी टीम पहले दिन से ही मैदान पर सक्रिय हो गई थी। प्रदेश अध्यक्ष शर्मा खुद बूथ – बूथ जाकर सदस्य बनाने में जुट गए थे, जिसके चलते प्रदेश का एक – एक कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान में पूरे जोश के साथ जुट गया। जिसका परिणाम ये हुआ कि म प्र का बीजेपी संगठन  केंद्रीय नेतृत्व के दिए टारगेट से आगे निकल गया। इससे पहले भी वीडी शर्मा को अध्यक्ष के तौर पर जो भी टारगेट दिए गए सभी चुनौतियों में शर्मा ने उम्मीद से कहीं बेहतर परिणाम दिए हैं। और इसी के चलते मध्य प्रदेश का भाजपा संगठन और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय संगठन के मन में बस चुका है, मध्य प्रदेश के भाजपा संगठन ने देशभर में अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

विष्णु दत्त शर्मा के मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद से जिस तरह मध्य प्रदेश का संगठन मजबूत हुआ है और चाहे विधानसभा चुनाव हो, नगरीय निकाय चुनाव हो या फिर लोकसभा में 29 की 29 सीटें जितने की बात हो, हर बार वीडी शर्मा के नेतृत्व में मप्र संगठन उम्मीद से बेहतर परिणाम दे कर सभी को चौकाया है। जिसके चलते भोपाल से लेकर दिल्ली के राजनैतिक गलियारों में चर्चा आम है कि शर्मा की योग्यता को मद्देनजर रखते हुए जल्द ही उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.