ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इस राज्य में महर्षि वाल्मिकी के नाम पर होंगे सभी आवासीय स्कूल, यूनिवर्सिटी का नाम भी बदला

कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी आवासीय स्कूलों के नाम बदल दिए हैं. अब ये सभी स्कूल महर्षि वाल्मिकी के नाम से जाने जाएंगे. महर्षि वाल्मिकी की जयंती पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने खुद इस संबंध में घोषणा की. इसी के साथ उन्होंने रायचूर यूनिवर्सिटी का नाम भी बदलकर महर्षि वाल्मिकी विश्वविद्यालय करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य भर के आवासीय स्कूलों के लिए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जा रही है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया गुरुवार को वाल्मिकी जयंती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे.

इस मौके पर सीएम सिद्धारमैया ने महर्षि वाल्मिकी के योगदान की चर्चा की. उनके द्वारा लिखित रामायण की चर्चा की. उनके गुरुकुल की बात की और इसी दौरान कहा कि यह सही समय है कि हम महर्षि वाल्मिकी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारे. इतना ही नहीं, उनके संदेशों को जन जन तक पहुंचा कर उसे सार्थक करने की कोशिश करें. सिद्धारमैया के मुताबिक महर्षि वाल्मिकी के आदर्शों को अपनाकर ही देश ना केवल ताकतवर राष्ट्र बनेगा, बल्कि इतिहास, विज्ञान और दर्शन के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर एक बार फिर से विश्वगुरु का दर्जा हासिल कर पाएगा.

हर जिले में हैं आवासीय विद्यालय

कर्नाटक राज्य के हर जिले में आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं. इन विद्यालयों में कमजोर आयवर्ग के आलावा गरीबों दलितों के बच्चों को मेरिट के आधार पर चयनित कर रखा जाता है. इन छात्रों को आधुनिक शिक्षण पद्धति से पढ़ाई कराकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने की कोशिश होती है. इन आवासीय विद्यालयों में रहने खाने के लिए छात्रों से कोई शुल्क वसूल नहीं किया जाता. अभी तक इन सभी स्कूलों को सरकारी आवासीय विद्यालय के नाम से जाना जाता था, लेकिन मुख्यमंत्री की इस घोषणा के बाद यह सभी स्कूल महर्षि वाल्मिकी अवासीय विद्यालय के नाम से जाने जांएगे.

देश भर में मनाई जा रही जयंती

त्रेता युग में भगवान राम के समकालीन संत महर्षि वाल्मिकी की जयंती आज देश भर में बड़े धूमधाम से मनाई जा रही है. विभिन्न स्थानों पर लग महर्षि वाल्मिकी की मूर्तियों की साफ सफाई कर उन्हें माल्यार्पण किया गया और भोग अर्पित किए गए. इसी क्रम में कर्नाटक में भी वाल्मिकी जयंती पर धूम मची है. खुद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी एक कार्यक्रम में शामिल हुए और महर्षि वाल्मिकी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करते हुए स्कूलों के नाम बदलने का ऐलान किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.