ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

‘भजन-कीर्तन और डीजे बंद करो…’, जयपुर के जागरण कार्यक्रम में बवाल, चाकूबाजी में 8 जख्मी

राजस्थान की राजधानी जयपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां एक मंदिर में जागरण कार्यक्रम के दौरान हुई चाकूबाजी हुई. मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हमले में 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें घटना के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचाया गया. वहां उनका इलाज जारी है. चाकूबाजी की ये वारदात को करणी विहार इलाके में अंजाम दिया गया.

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात को शरद पुर्णिमा पर कुछ लोग खीर बांट रहे थे. मंदिर में भजन कीर्तन हो रहा था. इसका एक शख्स ने विरोध किया. बोला- कीर्तन बंद करो. बस इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. शख्स का बेटा भी वहां आ गया. फिर देखते ही देखते पिता-पुत्र ने चाकूबाजी शुरू कर दी. हमले में 8 लोग घायल हो गए. उन्हें फौरन एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में पहुंचाया गया. उधर, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

वहीं, जैसे ही इस घटना की खबर फैली तो केबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे. वहां उन्होंने घायलों का हाल जाना. पुलिस ने बताया- मंदिर में डीजे की धुन पर भजन कीर्तन चल रहा था. मंदिर के पास रहने वाले लोग इस शोर से परेशान हो गए. नसीब चौधरी का घर भी मंदिर के पास ही है. वो वहां पहुंचा. उसने मंदिर में मौजूद लोगों से डीजे और कीर्तन बंद करने को कहा. इस बात को लेकर दोनों गुट आपस में भिड़ गए.

आरोपी पुलिस गिरफ्त में

नसीब और उसके बेटे ने मंदिर में मौजूद लोगों पर फिर चाकू से हमला कर दिया. जिससे कई लोग घायल हो गए. डीसीपी अमित कुमार ने कहा- दोनों आरोपी बाप-बेटा पुलिस की गिरफ्त में हैं. उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है.

क्या बताया घायलों ने?

घायलों ने बताया- हम लोग मंदिर में बैठकर भजन-कीर्तन कर रहे थे कि तभी एक शख्स ने हमें ऐसा करने से रोका. इसी बात पर हमारी उससे बहस हो गई. लेकिन वो तो गुस्से में चाकू ही ले आया. साथ में उसका बेटा भी था. दोनों ही हम लोगों पर चाकू से हमला करने लगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.