ब्रेकिंग
खरगोन में पकड़ी गई 75 लाख रुपए की गांजे की खेती ,620 पौधे जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार इंदौर : नशेड़ी युवक-युवती ने कार से दंपति को उड़ाया, पति को आधा किमी तक घसीटा, लोगों ने की कार में त... अंधविश्वास की भेंट चढ़ा परिवार, भूखे प्यासे रहकर बाबा की फोटो लेकर साधना में जुटे 6 लोग, 2 की मौत, 4... चल समारोह में मां काली की मूर्ति तारों की चपेट में आई, करंट लगने से 3 की मौत, कई घायल रामराजा सरकार के दर्शनों का समय बदला, अब इतने बजे खुलेंगे और बंद होंगे कपाट मुरैना में मां और बेटी ने मिलकर दामाद को उतार दिया मौत के घाट, जानिए पूरा मामला संविधान की धज्जियां उड़ा रहे…NDA की बैठक में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना बेड पर छुपाई बिजली की तार, सोते ही करंट से तड़पने लगी गर्लफ्रेंड… बालकनी में टहलता रहा लिव-इन पार्टन... 30000 के बदले में एक लाख के जाली नोट… उन्नाव से दबोचे गए दो जालसाज; हैरान कर देगी इनकी कहानी जिसे सलमान खान ने धमकी देकर Bigg Boss से निकाला था, अब वो लॉरेंस बिश्नोई से मिलाना चाहता है हाथ

चल समारोह में मां काली की मूर्ति तारों की चपेट में आई, करंट लगने से 3 की मौत, कई घायल

लखनादौन: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले की लखनादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धूमा थाना क्षेत्र में मां काली का विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया था। यह  जिले का सबसे बड़ा चल समारोह माना जाता है। इस बार समिति की लापरवाही के चलते इस चल समारोह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं, आधा दर्जन लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।दरअसल, चल समारोह में निकली मां काली की मूर्ति ले जा रहा ट्रॉला बिजली के तारों से छू गया। इसके चलते पूरे ट्रॉले में करंट फैल जाता है। वहीं, करंट फैलने के चलते इसकी चपेट में तीन लोग आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं 7 से अधिक घायलों का सिविल अस्पताल लखनादौन में इलाज जारी है।

दरअसल, चल समारोह में निकली मां काली की मूर्ति ले जा रहा ट्रॉला बिजली के तारों से छू गया। इसके चलते पूरे ट्रॉले में करंट फैल जाता है। वहीं, करंट फैलने के चलते इसकी चपेट में तीन लोग आ गए और उनकी मौत हो गई। वहीं 7 से अधिक घायलों का सिविल अस्पताल लखनादौन में इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो चल समारोह अपने पूरे शबाब में था। विसर्जन के लिए मां काली की मूर्ति नगर में भ्रमण के लिए निकल गई थी। इसी दौरान विद्युत के तारों में मूर्ति फंस गई और करंट फैल गया। इस करंट की चपेट में आने से तीन युवाओं की मौत हो गई और भी लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। गंभीर घायलों को इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, अन्य लोगों का इलाज सिविल अस्पताल लखनादौन में जारी है। वहीं, दूसरी ओर समिति जनप्रतिनिधि सभी इस मुद्दे को दबाने का प्रयास कर रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.