ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आतिशी जी आपको भी जेल जाना होगा… तिहाड़ से निकलते ही सत्येंद्र जैन ने क्यों कही ये बात?

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन 18 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं. जेल से बाहर आते ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला. एक बाद एक उन्होंने कई तंज कसे. इसी कड़ी में उन्होंने दिल्ली की सीएम आतिशी से कहा कि आतिशी जी आपको भी जेल जाना पड़ेगा. जैन ने कहा कि जो भी काम करता है ये सरकार उसे जेल में डाल देती है. अरविंद केजरीवाल ने मुझसे बहुत पहले कहा था कि सत्येंद्र ये आग का दरिया है और तैरकर जाना है. मुस्कुराते हुए सत्येंद्र जैन ने कहा कि ये आग का दरिया है और जेल जाना है.

सत्येंद्र जैन ने कहा, आतिशी जी हार्वड से पढ़कर आई हैं. इनको भी जेल जाना पड़ेगा. जब 2013 में जब मुझे आम आदमी पार्टी से टिकट मिला तब भी मुझे अरेस्ट कर लिया गया था. हम तो यमुना नदी साफ कर रहे थे और गिरफ्तार कर लिया गया. अब हम सब मिलकर काम करके दिखाएंगे.

सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन को लगाया गले

जमानत पर रिहा होने के बाद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री ने कहा कि संजय सिंह, अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और मैं अब बाहर हूं. हम सारा काम करके दिखाएंगे. जेल से बाहर आए सत्येंद्र जैन का दिल्ली की सीएम आतिशी, मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत पार्टी के नेताओं ने उनका तिहाड़ के बाहर ही स्वागत किया. सिसोदिया ने सत्येंद्र जैन को गले लगाया.

बीजेपी का असली चेहरा उजागर हो गया

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए पोस्ट में कहा, सत्यमेव जयते. बीजेपी की एक और साजिश नाकाम हो गई. सत्येंद्र जैन जी को जमानत मिल गई है. उन्होंने शानदार मोहल्ला क्लीनिक बनाकर स्वास्थ्य क्रांति ला दी. बीजेपी का असली चेहरा पूरे देश के सामने उजागर हो गया है.

सत्येंद्र का दोष क्या था?

अरविंद केजरीवाल ने भी एक पोस्ट किया. उन्होंने कहा, सत्येंद्र का दोष क्या था? उनके ठिकानों पर कई बार छापे मारे गए लेकिन एक भी पैसा नहीं बरामद हुआ. उनका दोष सिर्फ इतना था कि उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बनवाए. लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं निशुल्क कर दीं. मोदी जी ने उन्हें जेल में डाल दिया, जिससे मोहल्ला क्लीनिक बंद हो जाएं लेकिन भगवान हमारे साथ हैं. सत्येंद्र का स्वागत है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.