ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता को तत्काल हटाएं… चुनाव आयोग ने दिया निर्देश

भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता को तत्काल प्रभाव सेहटाने का निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ने शनिवार को झारखंड सरकार को यह निर्देश दिया. चुनाव आयोग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उन्हें डीजीपी के पद से तत्काल प्रभाव से हटाकर कैडर में उपलब्ध सबसे वरिष्ठ डीजीपी स्तर के अधिकारी को प्रभार सौंपे.

बता दें कि झारखंड में दो चरणों में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान है. चुनाव को लेकर पहले चरण की नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

इस बीच, चुनाव आयोग ने कार्यवाहक डीजीपी को तत्काल प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया है. सूत्रों का कहना है कि डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ पिछले चुनाव में काफी शिकायतें मिली थी.

पिछले चुनाव में शिकायत के आधार पर लिया निर्णय

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि अनुराग गुप्ता को हटाने का फैसला पिछले चुनावों के दौरान उनके खिलाफ शिकायतों के इतिहास और चुनाव आयोग की ओर से ली गई कार्रवाई को आधार बनाकर लिया गया है.

सूत्रों का कहना है कि राज्य सरकार की ओर से संभावित डीजीपी के अधिकारियों की सूची मांगी गयी है. उसके अनुसार डीजीपी पद के वरिष्ठ अधिकारी को डीजीपी पद का कार्यभार सौपा जाएगा.

सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने झारखंड सरकार को शनिवार शाम सात बजे तक निर्देश के पालन कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.

इसके साथ ही चुनाव आयोग ने कहा है कि सरकार को 21 अक्टूबर को सुबह 10 बजे तक भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों का पैनल सौंपे, ताकि नए डीजीपी की नियुक्ति की जा सके.

अनुराग गुप्ता पर पहले भी लगे थे आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने अनुराग गुप्ता पर पक्षपातपूर्ण आचरण का आरोप लगाया था. उसके बाद उन्हें झारखंड के एडीजी (विशेष शाखा) के पद से मुक्त कर दिया गया था और उन्हें दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर कार्यालय में नियुक्त किया गया था. चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक झारखंड लौटने पर रोक लगा दी गई थी.

इसके साथ ही साल 2016 में झारखंड से राज्य सभा चुनाव के दौरान भी उनपर सत्ता के दुरुपयोग के आरोप लगे थे. उनके खिलाफ विभागीय जांच के बाद आरोप पत्र जारी किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.