ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

STF ने 8 पिस्टल 21 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

इंदौर: एसटीएफ की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मनावर से हथियारों को खरीद कर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे एक तस्कर को इंदौर के राऊ चौराहे के समीप से अपनी गिरफ्त में लिया है। आरोपी हथियारों को मनावर से खरीद कर उत्तर प्रदेश की ओर जा रहा था आरोपी के कब्जे से 8 पिस्टल 32 बोर और 21 जिंदा कारतूस जब्त हुए है।

इंदौर एसटीएफ की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति धार जिले के मनावर से एक लाख रुपए में डील कर हथियार खरीद कर इंदौर की ओर निकला है। सूचना मिलते ही एसटीएफ की टीम ने राऊ क्षेत्र से इस हथियार तस्कर को पकड़ा जब एसटीएफ ने हिरासत में लेकर तलाशी ली तो उसके पास से 8 पिस्टल 12 बोर की ओर 21 जिंदा कारतूस मिले। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम संग्राम सिंह उत्तर प्रदेश बताया जो कि मनावर से यह हथियार लेकर उत्तर प्रदेश के जिला देवरिया की ओर जाने वाला था। फिलहाल एसटीएफ की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही कि वह हथियार किससे लाया था और किसे डिलेवरी देने जा रहा था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.