ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुना में बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूट की वारदात को दिया अंजाम, बेहोशी की दवा सुंघाकर भाग गए

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के मधुसूदनगढ़ कस्बे में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तीन बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश मकान मालिक को बांधकर करीब 7 से 8 लाख रुपए के गहने और नगदी लेकर फरार हो गए हैं। जानकारी सामने आई है कि मधुसूदनगढ़ में गुना बायपास ओवरब्रिज के पास हरिओम साहू के मकान में बीती रात दो बजे तीन बदमाश खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। इसके बाद बदमाशों ने मकान मालिक हरिओम साहू के गले पर चाकू रखा और उसे रस्सियों से बांधकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया।

 हरिओम साहू की आंख खुली तब तक घर की अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और कुछ नगदी गायब थे।हरिओम ने पूरी वारदात की जानकारी मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस को दी है।शुरुआत पड़ताल में सामने आया है कि जिस समय वारदात को अंजाम दिया था उसी दौरान घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर पुलिस टीम गश्त दे रही थी। हालांकि बदमाश गश्ती दल को नजर नहीं आए हैं। फरियादी हरिओम की शिकायत पर मधुसूदनगढ़ पुलिस ने मौका मुआयना किया है और वारदात की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.