ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंग्लैंड में वेस्ट इंडीज को पहली टेस्ट सीरीज जिताने वाले स्पिनर सोनी रामदीन का निधन

इंग्लैंड की सरजमीं पर 1950 में पहली बार श्रृंखला जीतने वाली वेस्ट इंडीज  की टीम के सदस्य रहे दिग्गज स्पिनर सोनी रामदीन  का निधन हो गया है | क्रिकेट वेस्ट इंडीज  ने यह जानकारी दी | रामदीन 92 साल के थे | इंग्लैंड के खिलाफ 1950 में ओल्ड ट्रैफर्ड में पदार्पण करने वाले रामदीन ने 1950 से 1961 के बीच 43 टेस्ट में 28 |98 की औसत से 158 विकेट चटकाए | रामदीन ने इंग्लैंड में वेस्ट इंडीज की पहली टेस्ट जीत के दौरान लॉर्ड्स में हुए मैच में 152 रन देकर 11 विकेट चटकाए | वेस्टइंडीज ने 1950 की वह श्रृंखला 3-1 से जीती थी |

सीडब्ल्यूआई के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने रविवार को कहा, ‘क्रिकेट वेस्ट इंडीज की ओर से मैं वेस्टइंडीज के शीर्ष खिलाड़ियों में शामिल रहे सोनी रामदीन के परिवार और मित्रों के प्रति सहानुभूति जाहिर करता हूं |’ उन्होंने कहा, ‘विश्व क्रिकेट में कदम रखते ही रामदीन ने अपना प्रभाव छोड़ा | 1950 के दौरे पर उनकी शानदार उपलब्धियों की कई कहानियां सुनाई जाती हैं जब उन्होंने एल्फ वेलेंटाइन के साथ मिलकर क्रिकेट की ‘स्पिन ट्विन’ जोड़ी बनाई जिससे वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड को पहली बार उसकी सरजमीं पर हराया |’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.