ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाजापुर में खेत में बैठा था 15 फीट का अजगर,ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर में ग्राम निपानिया करजू में शनिवार को एक ग्रामीण को चरी के खेत पर 15 फीट का अजगर दिखाई दिया, तत्काल उसने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी इसके बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर लग गई सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर अशोक सिंह बघेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है और उसे जंगल में छोड़ दिया गया है। यह घटना शनिवार की है खलिहान में कुछ ग्रामीण चरी काटने के लिए पहुंचे थे। वह चरी कट ही रहे थे उन्हें वहां कुछ हलचल दिखाई थी।

इसके बाद लोगों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिस पर वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा जब तक वह नहीं पहुंचे तब तक अजगर पर नजर रखें और ध्यान रहे कि उसे किसी तरह का कोई नुकसान न पहुंचे मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच गई थी और अजगर का रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है। डिप्टी रेंजर अशोक सिंह बघेल ने कहा कि इस तरह के जीव कभी-कभी ही देखने को मिलते हैं जिनकी सुरक्षा करना चाहिए और ध्यान रखना चाहिए कि उसे किसी तरह का नुकसान न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.