ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एक ‘टॉन्ट’ ने Triptii Dimri को बना दिया इतना बड़ा स्टार, एक्ट्रेस ने बताया अपनी सक्सेस का राज

बॉलीवुड इंडस्ट्री में मौजूदा समय में तृप्ति डिमरी का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है. एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में आए हुए अभी एक दशक भी नहीं हुआ है और वे मौजूदा समय की कई अभिनेत्रियों पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं. उनकी फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि वे हर डायरेक्टर की पसंद बन चुकी हैं और एक के बाद एक उन्हें फिल्में मिलती ही जा रही हैं. वे अलग-अलग कंटेंट की फिल्में कर रही हैं और उनकी मूवीज को अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है. लेकिन एक समय ऐसा था जब तृप्ति डिमरी को भी इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था.

एक ताने ने बदल दी जिंदगी

तृप्ति डिमरी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि एक दफा किसी ने उन्हें पर्सनल लेवल पर कोई ऐसी बात कर दी जिसकी वजह से तृप्ति ने मुंबई ना छोड़ कर जाने का और जीवन में अपने लक्ष्य को पाने का फैसला लिया. और उसमें वे सफल भी हुईं. हालांकि एक्ट्रेस ने ये नहीं बताया कि वो बात क्या थी जिसने उन्हें पुश किया और वे इतनी बड़ी स्टार बन सकीं. एक्ट्रेस ने कहा कि जब आप बॉलीवुड में नए आए होते हैं तो सही और गलत की समझ कम होती है.

खाने-सोने की भी फुर्सत नहीं

एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय था जब उनके दिमाग में कन्फ्यूजन रहती थी. अब भी जीवन में बहुत कन्फ्यूजन है. लेकिन ये केऑस अच्छा है. मैं इसे पसंद करती हूं. अब मेरे पास इतना काम है कि मेरे पास खाने के, सोने के और सांस लेने की भी फुर्सत नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा कि वे अपनी इस जर्नी को एंजॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस को एनिमल फिल्म के बाद से जो पॉपुलैरिटी मिली है उसे वे भुनाने की कोशिश कर रही हैं. फिलहाल उनकी फिल्म विकी विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है और मूवी ने अपना बजट निकाल लिया है और अब ये तेजी से 50 करोड़ कमाने की ओर बढ़ रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.