ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BCCI ने जिस खिलाड़ी पर लगाया था बैन, अब उसने टीम इंडिया की जर्सी में मचाया कोहराम, एक ही ओवर में झटके इतने विकेट

एसीसी टी20 इमर्जिंग टीम एशिया कप 2024 का 8वां मुकाबला भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच ये टक्कर ओमान के अल अमरत क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है. इस मुकाबले में भारत के एक युवा तेज गेंदबाज की ओर से घातक गेंदबाजी देखने को मिली. इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही ओवर में विकेट की झड़ी लगा थी. बता दें इस खिलाड़ी का नाम विवादों में भी रहा है. बीसीसीआई ने एक समय इस खिलाड़ी पर दो साल का बैन लगाया था.

भारतीय गेंदबाज ने एक ही ओवर में झटके इतने विकेट

संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ इस मुकाबले में तेज गेंदबाज रसिख सलाम की घातक गेंदबाजी देखने को मिली. रसिख सलाम अपनी तेज रफ्तार के लिए जाने जाते हैं. यहां भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. उन्होंने मैच में अपने पहले ही ओवर में एक के बाद एक तीन विकेट चटकाए और यूएई की टीम को बैकफुट पर धकेल दिया. रसिख सलाम ने यूएई की पारी के दौरान पावरप्ले का आखिरी ओवर फेंका. इस ओवर में उन्होंने पहली, दूसरी और पांचवीं गेंद पर विकेट हासिल किया. इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में भी 2 विकेट अपने नाम किए थे.

इस गलती की वजह से लगा था दो साल का बैन

रसिख सलाम ने भारतीय अंडर-19 टीम में शामिल होने के लिए फर्जी जन्म प्रमाणपत्र का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद बीसीसीआई ने 2 साल का बैन लगा दिया था. स्कूली शिक्षा बोर्ड ने जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन को रसिक सलाम की उम्र के बारे में रिपोर्ट सौंपी थी, जिसके बाद उनकी उम्र का खुलासा हुआ था. रसिख पर आरोप लगा था कि उन्होंने अपने किसी परिचित की मार्कशीट से छेड़छाड़ कर अपनी उम्र 17 साल बताई थी जबकि उस वक्त वह 19 साल के हो चुके थे. इस दौरान उन्होंने खेलना जारी रखा और दमदार वापसी की.

रसिख सलाम आईपीएल का भी हिस्सा रह चुके हैं. वह पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे. दिल्ली कैपिटल्स से पहले यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्क्वॉड का भी हिस्सा रह चुका है. उन्होंने आईपीएल में कुल 11 मैच खेले हैं. पिछले सीजन उन्होंने दिल्ली की टीम के लिए 8 मैच खेले थे. इस दौरान रसिख सलाम ने 9 विकेट चटकाए थे. रसिख सलाम 3 फर्स्ट क्लास और 7 लिस्ट ए मैच भी खेल चुके हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.