ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर सेंट्रल जेल में महिला कैदियों ने रखा करवा चौथ का व्रत! जेल में 21 जोड़े हैं पति-पत्नी!

इंदौर : देशभर में करवा चौथ के त्यौहार को लेकर महिलाओं के द्वारा अलग-अलग तरह की तैयारी अपने पति की लंबी उम्र के लिए की जा रही है। इसी कड़ी में जेल के अंदर बंद महिलाओं के द्वारा भी करवा चौथ का व्रत रखा जिसके चलते जेल प्रबंधन ने जेल के अंदर ही बंद पति-पत्नी की सामान्य मुलाकात करवाई और जहां पत्नी ने पति की लंबी आयु के चलते उनकी पूजा भी की।

इंदौर के सेंट्रल जेल में भी करवा चौथ के पर्व को देखते हुए जेल के अंदर बंद महिला और पुरुष बंदियों जो आपस में पति-पत्नी है। उनकी एक सामान्य मुलाकात जेल के अंदर करवाई गई है। आपको बता दे इंदौर की सेंट्रल जेल में 21 ऐसे जोड़े है जो आपस में पति पत्नी है और महिलाएं करवा चौथ के अवसर पर अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है जब इस बात की जानकारी सेंट्रल जेल प्रबंधन को लगी तो उन्होंने सामान्य तौर पर ऐसी महिलाओं और पुरुषों की जेल परिसर के अंदर ही मुलाकात करवाई और महिलाओं ने भी अपने पति को जेल के अंदर देखकर सबसे पहले उनकी पूजा की उसके बाद उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान जेल प्रबंधन ने महिलाओं को व्रत से संबंधित जो भी सामान जिसमें करवा हो या अन्य सामान हो वह उपलब्ध करवाया। इसके बाद पुरुषों ने भी अपनी पत्नी को सदा सुहागन का आशीर्वाद दिया।

बता दें जेल गाइड लाइन के तहत रात में एक दूसरे की मुलाकात नहीं करवाई जा सकती थी जिसके चलते जेल प्रबंधक ने दिन में ही महिलाओं को अपने पति से मिलवाया। इसके साथ ही रात में चांद को देखने के बाद महिलाएं अपने पति के द्वारा जो एक गिलास पानी और मिठाई का टुकड़ा दिया है। उसे चांद के दर्शन करने के बाद वह ग्रहण कर अपना उपवास खोलेंगी फिलहाल जेल प्रबंधन ने इस तरह का प्रयोग पहली बार कैदियों की भावनाओं को देखते हुए लिया है जिसके कारण सेंट्रल जेल प्रबंधक सुर्खियों में बना हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.