ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सागर में ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो लोगों की दर्दनाक मौत

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले में रहली थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात को ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी,आपको बता दें कि इस दुर्घटना में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और शवों का पंचनामा बनाकर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान के लिए जानकारी जुटाई जा रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात को सागर गढाकोटा बायपास पर बाइक को 12 चक्का ट्रक ने टक्कर मार दी थी।

आपको बता दें कि दो लोग बाइक से उछलकर नीचे गिर गए जिन के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई थी। इस घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से भाग गया था, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक की घेराबंदी की और उसे पकड़ लिया गया है। इस मामले में पुलिस ने  शवों का पंचनामा बनाकर रहली के अस्पताल में रखवाया है, अभी मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.