ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10 आदमी बम के साथ सवार हो गए हैं, हर कोई कब्र में समा जाएगा…एयर इंडिया फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर: एयरपोर्ट अर्थाटी को ईमेल के माध्यम से एक धमकी भरा मैसेज आया कि 5 फ्लाइट में 10 आदमी बम के साथ सवार हो गए हैं। इंडियन अलायंस एयर की फ्लाइट दिल्ली-इंदौर में मैसेज में जिक्र किया गया है जिसको लेकर इंदौर एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साथ ही दिल्ली से आई फ्लाइट और यात्रियों की चेकिंग की जा रही है।

दरअसल बात की जाए तो पिछले कुछ महीनों में सातवीं बार इंदौर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी अब तक मिल चुकी है। पहली धमकी 18 जून को मिली, दूसरी धमकी 20 जून को मिली, तीसरी धमकी 18 मई को मिली, चौथी धमकी 29 अप्रैल को मिली, पांचवी धमकी 4 सितंबर को मिली, छठी धमकी 4 अक्टूबर को मिली और सातवीं धमकी रविवार को मिली जिसमें लिखा गया कि ‘आपके 5 विमानों में 10 आदमी बम के साथ सवार हो गए हैं। हर कोई कब्र में समा जाएगा।’

रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ये धमकी भरा मैसेज पोस्ट किया गया। मैसेज में 5 फ्लाइट के नंबर भी दिए गए, जिसमें एक फ्लाइट अलायंस एयर की दिल्ली-इंदौर (91 621) भी शामिल है। धमकी भरे इस मैसेज के बाद इंदौर के देवी अहिल्या बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। अलायंस एयर की जिस दिल्ली-इंदौर फ्लाइट का मैसेज में जिक्र किया गया, उसने रविवार को दिल्ली से दोपहर 12.23 बजे उड़ान भरी और दोपहर 1.59 बजे इंदौर आई। जबकि तय समय के अनुसार ये फ्लाइट दिल्ली से सुबह 11.30 बजे उड़ान भरती है और दोपहर 1.40 बजे इंदौर आती है। बहरहाल पुलिस द्वारा सभी मैसेज और ईमेल की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.