ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 5 नक्सली ढेर

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर भामरागढ़ जंगल और गढ़चिरौली में नक्सलियों के साथ सुरक्षा बलों की बड़ी मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में महाराष्ट्र पुलिस और सी 60 कमांडो की टीम ने 5 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं कई नक्सली घायल भी हुए हैं. आमने सामने की फायरिंग में मारे गए नक्सलियों में तीन महिला और दो पुरुष नक्सली शामिल हैं. वहीं बाकी नक्सली भागने में सफल हो गए. इस एनकाउंटर में सुरक्षा बल का एक कमांडो भी जख्मी हुआ है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस को मिल इनपुट के मुताबिक महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी की इरादे से छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र सीमा पर बड़ी संख्या में नक्ससलियों का जमावड़ा हुआ था. इस सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस ने सी 60 कमांडो टीम के साथ संयुक्त गश्त ऑपरेशन शुरू किया. इसी क्रम में सुरक्षा बल के जवान जैसे ही कोपर्शी तालुका के भामरा गढ़ के जंगल पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. ऐसे में पुलिस टीमों ने भी जवाबी फायरिंग की और 8 घंटे तक लगातार चले इस एनकाउंटर में 5 नक्सली धराशायी हो गए.

पूरी तैयारी के साथ आए थे नक्सली

पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले हैं. इस इनपुट के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस और सी 60 कमांडो की टीम ने संयुक्त पेट्रोलिंग शुरू की थी. पुलिस के मुताबिक मौके से कई नक्सली फरार भी हुए हैं. उनकी तलाश के लिए जंगल में बड़े स्तर पर कांबिंग एवं सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नक्सली जंगल में पूरी तैयारी के साथ जमा हुए थे.

अचानक हुआ एनकाउंटर

एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने मौके से कई ऑटोमेटिक और सेमी ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नक्सलियों को अंदाजा भी नहीं था कि अचानक इस तरह से पुलिस से आमना सामना हो जाएगा. इसके चलते तैयारी पूरी होने के बावजूद नक्सलियों को मौके से भागना पड़ा. पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर के साथ ही सुरक्षा बलों ने महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.