ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

फोन में फोटो-वीडियो ना देख लें घर वाले, ये है छिपाने का सही तरीका

फोन में कई ऐसे फोटो-वीडियो होते हैं जिन्हें गैलरी में ओपन नहीं छोड़ा जा सकता है. फोन फैमिली या दोस्तों के बीच रहता है तो कई सारे राज खुलने का डर रहता रही है. ऐसे में आप अपने फोन में फोटो-वीडियो हाइड कर सकते हैं. ये फीचर आपको फोन में ही मिल जाएगा, आपको किसी थर्ड पार्टी ऐप्लीकेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी. आप एक क्लिक में अपना पूरी डेटा दूसरों से हाइड कर सकते हैं. लेकिन ये आप करेंगे कैसे? ये जानने के लिए यहां दिए गए प्रोसेस को पूरा पढ़ें.

ये प्रोसेस करें फॉलो

इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फोटोज ऐप पर जाएं, फोटोज ऐप पर जाने के बाद कलेक्शन का ऑप्शन शो होगा, कलेक्शन के ऑप्शन पर क्लिक करें, थोड़ा नीचे स्क्रॉल करें, यहां पर आपको 3 ऑप्शन शो होंगे, इसमें सबसे आखिरी वाले में आपको लॉक्ड ऑप्शन शो होगा, लॉक्ड ऑप्शन पर क्लिक करें, इसके बाद आपकी सारी फोटोज हाइड हो जाएंगी. अगर आपको वो फोटोज देखनी हैं तो उसके लिए फेस आईडी की जरूरत पड़ेगी. फेस आईडी के बाद ही आपका पूरा लॉक्ड डेटा ओपन होगा.

डेटा का बैकअप?

डेटा लॉक करने के अलावा आप क्लाउड आइकन पर क्लिक करके लॉक्ड डेटा का बैकअप भी ले सकते हैं. जिससे कि आप जहां भी साइन-इन करेंगे वहां पर ये फोटोज ओपन हो सकेंगी. लेकिन अगर आप बार-बार एक ही आईडी से बाकी डिवाइस में साइन रखते हैं तो ये ऑप्शन थोड़ा रिस्की होता है, क्योंकि इससे सब डिवाइस पर ये डेटा शो होता है. ऐसे में अगर आप इसे ऑफ ही रखेंगे तो ये केवल आपकी ही डिवाइस पर शो और लॉक्ड भी रहेगा.

अगर आप और भी ज्यादा प्राइवेसी रखना चाहते हैं तो आप फोन में ऐप लॉक इंस्टॉल कर सकते हैं. मार्केट में कई ऐसी ऐप्लिकेशन मौजूद हैं जो डेटा हाइड करने का फीचर ऑफर करती है जिनका लॉक सिस्टम आसान भी है और सेफ भी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.