ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

घर में बहू को अकेला देख ससुर ने कर दी हत्या, नदी किनारे लाश के किए कई टुकड़े, फिर…

झारखंड के बोकारो में ससुर ने अपनी बहू के साथ ऐसा कांड किया, जिसे जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई. खाने को लेकर बहू संग उसकी मामूली सी बहस हुई थी. लेकिन ससुर को ये बात नागवार गुजरी कि बहू ने उसे उल्टा जवाब कैसे दे दिया. ससुर ने टांगी (तेजधार हथियार) उठाई और बहू पर हमला कर दिया. इससे बहू की मौके पर ही मौत हो गई. ससुर ने फिर लाश को बोरे में डाला और नदी किनारे ले जाकर उसके कई टुकड़े किए. फिर उन टुकड़ों को नदी में बहा दिया.

उधर महिला का पति जब घर लौटा को उसने पिता ने उसके बारे में पूछा. पिता ने कहा- मैं नहीं जानता वो कहां गई. पति ने अपने ससुराल में फोन करने पत्नी के बारे में पूछा. वो वहां भी नहीं थी. फिर उसने थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. 4 दिन बाद पुलिस को महिला की लाश के कुछ टुकड़े नदी से मिले. बाकी के टुकड़े उसमे से गायब थे. पुलिस ने संदेह के आधार पर ससुर को हिरासत में लिया तो उसने जल्द ही अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है. जल्द ही उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

19 अक्टूबर की घटना

घटना नावाडीह थाना क्षेत्र के दहियारी इलाके की है. सूरज रजवार की पत्नी गीता देवी (40) लापता थी. सूरज ने दि दिन पहले नावाडीह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. आरोपी ससुर ने बताया- उसी ने अपनी बहू गीता की हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था. पुलिस ने फिर उसके घर की तलाशी ली और हत्या में इस्तेमाल टांगी को भी बरामद किया. आरोपी बोला- मेरा बेटा सूरज मजदूरी करता है. 19 अक्टूबर को वो काम के सिलसिले से बाहर गया.

जमुनिया नदी में फेंके टुकड़े

आरोपी के मुताबिक, तब बहू गीता और वो ही घर में मौजूद थे. थाने को लेकर बहू से उसकी बहस हो गई. बहू ने जब उसे जवाब दिया तो ये बात उसे पसंद नहीं आई. गुस्से में उसने बहू को मार डाला. फिर उसकी लाश को बोरे में भरकर जमुनिया नदी ले गया. यहां शव के कई टुकड़े किए और उन्हें नदी में बहा दिया. पुलिस फिलहाल कागजी कार्रवाई के बाद ससुर नीलम रजवार को जेल भेजने की तैयारी में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.