ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अपने ही भाई ने भाई को मार दी गोली, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर मंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला ग्राम आमला में मंगलवार को आपसी विवाद को लेकर दो भाइयों में गोलियां चल गई, एक भाई को गर्दन में गोली लगी है। घायल को जिला अस्पताल लाया गया गंभीर हालत होने के चलते भोपाल रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से दोनों भाइयों में जमीनी विवाद चल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही मंडी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।

राम रघुवंशी जिसने अपने छोटे भाई बनवारी रघुवंशी को गोली मार दी, जिसे ग्रामीणों की मदद से सीहोर जिला चिकित्सालय में लाया गया हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण उसे भोपाल रेफर कर दिया गया है।राम रघुवंशी की माँ ने बताया है कि  दोनों भाइयों में पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था।

विवाद से बचने के लिए छोटा भाई गुजरात काम करने के लिए चला गया था लेकिन कुछ दिनों पहले ही वह गांव में आया था। खेती के काम से सोयाबीन कटवाने के लिए जब वह हार्वेस्टर लेकर खेत पर पहुंचा तो राम रघुवंशी ने अपने छोटे भाई बनवारी पर गोली चला दी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.