ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में लालू यादव के लिए न्याय रथ यात्रा निकालेंगे तेज प्रताप

पटना। राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव अपने पिता और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के समर्थन में न्याय रथयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। तेज प्रताप इस न्याय रथयात्रा की शुरुआत पटना से कर रहे हैं और अगले कुछ दिनों में न्याय रथ के जरिए पूरे प्रदेश में घूम- घूमकर जनता को यह बताने की कोशिश की जाएगी कि कैसे उनके पिता लालू प्रसाद को चारा घोटाले में फंसाया गया है।
तेज प्रताप ने आरोप लगाया है कि चारा घोटाले में बीजेपी ने उनके पिता लालू प्रसाद को फंसाया है और वह अब अपने पिता को जेल से बाहर निकालने के लिए न्याय रथयात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। तेज प्रताप का कहना है कि लालू ने हमेशा केंद्र सरकार और राज्य सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया है और इसी की वजह से उन्हें चारा घोटाले में फंसा दिया गया और फिलहाल लालू जेल में बंद है। तेज प्रताप ने न्याय रथयात्रा का कार्यक्रम जो तय किया है उसके मुताबिक न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर वे अपने आवास से रवाना करेंगे और यह रथ अगले कुछ दिनों में बिहार के सभी जिलों में भ्रमण करेगा और लालू के खिलाफ कथित अन्याय को लेकर जनता को जागरूक करेगा। बता दें कि, 15 फरवरी को झारखंड में दर्ज चारा घोटाले के पांचवें और अंतिम मामले में रांची की विशेष सीबीआई अदालत ने लालू को दोषी करार दिया और फिर 21 फरवरी को कोर्ट ने उन्हें 5 साल की सजा सुनाई। मामले में लालू पर 60 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज एसके शशि ने यह फैसला सुनाया। लालू के वकील ने बताया कि आगे बेल के लिए अर्जी दी जाएगी। लेकिन बेल नहीं मिलने तक लालू को जेल में ही रहना पड़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.