ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पिता ने जेबखर्च देने से मना किया तो बीकॉम के छात्र ने खाया जहर, मौत

भोपाल। कोलार थाना इलाके में बीकॉम की पढ़ाई कर रहे एक युवक की जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे उल्टियां करते देख स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि उसने पिता से जेब खर्च के लिए रुपये मांगे थे, तो पिता ने मना कर दिया था। उसके बाद छात्र ने गुस्से में इस तरह का कदम उठा लिया।

यह है घटनाक्रम

कोलार थाना पुलिस के मुताबिक नयापुरा निवासी 20 वर्षीय सत्येंद्र पुत्र जसभान मारन बीकॉम अंतिम वर्ष का छात्र था। मंगलवार रात वह घर में अचानक उल्टियां करने लगा। हालत बिगड़ती देख स्वजन उसे शाहपुरा के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चेक करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि युवक ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया है। कुछ देर बाद ही सत्येंद्र की मौत हो गई।

प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि सत्येंद्र के पिता किसानी करते है। साथ में निजी काम भी करते हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने बेटे को खर्च के लिए कुछ रुपये दिए थे। मंगलवार को सत्येंद्र ने पिता से फिर रुपयों की मांग की, तो उन्होंने बोला कि कुछ दिन पहले तो रुपये दिए थे। अब नहीं मिलेंगे। यह सुनकर सत्येंद्र अपने कमरे में चला गया। वहां उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पुलिस ने मर्ग कायमी के बाद मामले को विवेचना में ले लिया है। पुलिस स्वजनों के बयान ले रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.