ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार: भाजपा सांसद के घर हथियार लेकर घुसा शख्स, समुदाय के खिलाफ बयान पर था गुस्सा… मिली Y कैटेगरी सुरक्षा

बिहार के अररिया से भारतीय जनता पार्टी के सांसद प्रदीप सिंह के आवास पर एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है. बीजेपी सांसद जनता दरबार लगाए हुए थे, तभी एक शख्स वहां पहुंचा. जब उसकी तलाशी की गई तो उसके पास अवैध लोडेड पिस्टल बरामद हुई. घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर एएसपी राम पुकार सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान अररिया टाउन थाना क्षेत्र बनगामा खैरुगंज निवासी अब्दुल गफ्फार के रूप में हुई है. वह सांसद से मिलने पहुंचा था. जब उसकी तलाशी ली गई तो वह भागने की कोशिश करने लगा. लोगों ने उसको पकड़ा और तलाशी की. उसके पास लोडेड पिस्टल बरामद हुई. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा के उपरांत सांसद द्वारा उनके आवास पर आने वाले लोगो की जांच का निर्देश दिया गया था. उसी दौरान जब उक्त व्यक्ति की जांच की गई तो उसके पास से लोडेड पिस्टल बरामद हुई.

एक दिन पहले मिली ‘Y’ श्रेणी की सुरक्षा

बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह को एक दिन पहले ही ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा मिली है. उनके आवास पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है. भाजपा सांसद प्रदीप सिंह को इससे पहले कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. एक दिन पूर्व ही केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ के दौरान उन्होने खास समुदाय को लेकर विवादित बयान दिया था. उनके बयान के बाद प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आया हुआ है. वहीं, गृह विभाग की रिपोर्ट के उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई ही.

सांसद के बयान पर तेजस्वी यादव का जोरदार हमला

अररिया के बीजेपी सांसद ने हिंदू स्वाभिमान यात्रा कहा था कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. लोगों ने इसे जमकर शेयर किया. वहीं, विपक्षी नेताओं ने सांसद के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. लोगों ने उनके बयान पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन भी किया. पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सांसद के बयान पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि मुसलमानों भाइयों के प्रति कोई बुरी नजर से देखने का काम करेगा तो तेजस्वी यादव ईंट से ईंट बजा देगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.