ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अमरोहा में बदमाशों ने स्कूल वैन पर की फायरिंग, बाल-बाल बचे बच्चे

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां शुक्रवार सुबह-सुबह एक स्कूल वैन पर चार अज्ञात बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग की. साथ ही वैन पर पथराव भी किया. वारदात के दौरान वैन के अंदर कक्षा 4 तक के बच्चे सवार थे. फायरिंग होते देख वैन ड्राइवर ने तेजी से गाड़ी भगाई और बच्चों को स्कूल तक पहुंचाया, जिससे बच्चों की जान बाल-बाल बच गई. वहीं वैन पर फायरिंग की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में बच्चों के परिजन भी स्कूल पहुंच गए और घटना की जानकारी लेने लगे.

फायरिंग की यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र की है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की वैन बच्चों को लेकर आ रही थी. वैन में कक्षा चार तक के बच्चे सवार थे. इसी बीच रास्ते में चार अज्ञात बदमाशों ने वैन को निशाना बनाया और उस पर दो राउंड फायरिंग की. गोलियों की आवाज सुनकर वैन के अंदर बैठे बच्चे सहम गए और रोने-बिलखने लगे.

फायरिंग के साथ-साथ वैन पर पथराव किया

इसी बीच बदमाश बस पर पथराव करने लगे. यह देख ड्राइवर ने गाड़ी को तेज रफ्तार से दौड़ाया और आनन-फानन में स्कूल लेकर पहुंचा. स्कूल में बच्चों को रोते-बिलखते देख हड़कंप मच गया. प्रिसिंपल और टीचर ने जब वैन ड्राइवर से जानकारी ली तो उसने पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद प्रिसिंपल ने घटना के बारे में थाना पुलिस को बताया.

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ड्राइवर से पूरी जानकारी ली. वहीं घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए. आला अधिकारियों ने जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने के निर्देश थाना पुलिस को दिए. थाना पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है. बदमाशों ने स्कूल वैन पर फायरिंग क्यों की, ये जांच का विषय है. इसकी भी जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.