ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पति को बनाया बंधक… बीवी से एक घंटे तक की दरिंदगी, हैवान बनाते रहे वीडियो; रीवा गैंगरेप की कहानी

मध्य प्रदेश के रीवा में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. पांच लोगों ने यहां एक महिला से गैंगरेप किया. पहले महिला के पति के साथ मारपीट की और उसे बंधक बना लिया. फिर उसकी बीवी को घसीटते हुए दूसरी जगह ले गए. यहां बारी-बारी से सभी ने महिला से गैंगरेप किया.

पुलिस ने इस मामले के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है. पीड़िता ने इस घटना में 5 लोगों के शामिल होने की बात पुलिस को बताई है. जबकि, इस घटना में उनके साथ कुछ सहयोगी भी शामिल थे. पीड़िता ने बताया कि गैंगरेप का वीडियो भी बनाया गया.

जानकारी के मुताबिक, सोमवार को युवा दंपत्ति पिकनिक मनाने गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरव बाबा पहाड़ क्षेत्र में पहुंचा था. वो मंदिर के थोड़ा आगे पहाड़ी में नाले के पास बैठे थे. इस दौरान कुछ दूर पर पार्टी कर रहे युवक नशे की हालत में वहां पहुंच गए. उन्होंने युवक को धमकाया और उससे मारपीट की. फिर उसकी पत्नी को दूसरी जगह ले गए और गैंगरेप किया. आरोपियों ने पुलिस में शिकायत न करने की धमकी भी दी.

एक घंटे तक किया गैंगरेप

पीड़िता ने बताया- एक घंटे तक उसके साथ दरिंदगी होती रही. फिर दंपति को उसी हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए. 22 अक्टूबर को गुढ़ थाने में पहुंचकर पीड़ित दंपति ने पुलिस में शिकायत दी. पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है. पीड़िता बोली- 5 लोगों ने मेरे साथ गैंगरेप किया. बाकी 7 से 8 बदमाश और भी वहां मौजूद थे. वो यह तमाशा देख रहे थे और वीडियो बना रहे थे.

आरोपी का कबूलनामा

एसपी विवेक सिंह के मुताबिक, एक आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. उसे गिरफ्तार कर लिया गया. बाकी के लोगों से भी पूछताछ जारी है. इन लोगों की शराब पार्टी का वीडियो भी पुलिस के हाथ लगा है. मामले में आगामी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.