ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

इंदौर में अहिल्या पथ योजना को लेकर किसानों ने किया जमकर धरना प्रदर्शन

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर विकास प्राधिकरण ने अहिल्या पथ योजना को लेकर भले ही तैयारी शुरू कर दी हो लेकिन इस योजना को लेकर लगातार विरोध देखने को मिल रहा है,इस योजना से प्रभावित होने वाले किसान बड़ी संख्या में इंदौर विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे और धरना प्रदर्शन के माध्यम से इस योजना को लेकर विरोध दर्ज कराया, किसानों के हाथों में तख्तियां भी थी। जिस पर योजना रद्द करने और काली दीपावली सम्बंधित स्लोगन लिखे हुए थे किसानों का कहना है की इंदौर विकास प्राधिकरण के द्वारा कई बड़े व्यापारी और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए अहिल्या पथ का निर्माण किया जा रहा है।

15 किलोमीटर लम्बे इस अहिल्या पथ की जद में कई गाँव आ रहे हैं जबकि कई किसानों की जमीन का भी अधिग्रहण किया जा रहा है,जबकि किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। वहीं प्रशासन के द्वारा जबरन जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। किसान और आम लोगों ने आईडीए के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए इस योजना को रद्द करने की मांग की है।

 इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ राम प्रसाद अहिरवार के मुताबिक़ योजना के पहले किसानों से चर्चा की गई है। अगर किसानों को इस योजना या जमीन अधिग्रहण में कोई परेशानी है तो बैठकर चर्चा की जाएगी। फिलहाल किसान और अन्य प्रभावितों ने इस योजना को लेकर लगातार प्रदर्शन जारी रखने की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.