ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

आदिवासी महिला सरपंच को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गितफ्तार, पति को बनाया सह आरोपी

छतरपुर: छतरपुर में लोकायुक्त ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए आदिवासी महिला सरपंच को गिरफ्तार किया है। इस मामले में लोकायुक्त ने उसके पति को सह आरोपी बनाया है। जिसपर कि कपिलधारा के कुएं की राशि भुगतान का 10 प्रतिशत कमीशन मांगा था।

मामला जिले के बमनोरा का है, जहां रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील द्वरा स्वीकृत कपिलधारा कुआं के भुगतान करने के एवज में जारी राशि का 10 प्रतिशत बतौर रिश्वत की मांग की गई थी।

आवेदक महेंद्र प्रताप लोधी के दादा के नाम पर कपिल धारा का कुआं स्वीकृत हुआ था जिसका 2 लाख 87 हजार रुपए के बिलों का भुगतान होना था। जिस पर रामटौरिया सरपंच बबली आदिवासी और उसके पति सुनील आदिवासी ने रिश्वत बतौर 10 प्रतिशत का कमीशन मांगा था। जिसकी आवेदक ने लोकायुक्त में शिकायत की थी। जहां लोकायुक्त की टीम ने रैकी कर महिला सरपंच को रेंज हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में महिला सरपंच को आरोपी बनाते हुए उसके उसके पति को सह आरोपी बनाया है। उक्त लोकायुक्त की कार्यवाही बमनोरा में चल रही है। जहां लोकायुक्त सागर की टीम में निरीक्षक रोशनी जैन, पी एस बेन एवं लोकायुक्त स्टाफ मौके पर मौजूद है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.