भोपाल के दो गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों से पीथमपुर भेजा खतरनाक कचरा, बनेगा ईंधन
भोपाल। राजधानी में घरों से निकलने वाले खतरनाक कचरे ( हजार्ड वेस्ट) का साइंटिफिक डिस्पोजल करने के लिए पीथमपुर स्थित प्री-प्रोसेसिंग प्लांट हजार्गो इंडस्ट्री से करार किया गया है। इसके साथ ही भोपाल नगर निगम ऐसा करने वाला पहला नगर निगम है। गुरुवार को दो गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों से घरेलू खतरनाक कचरे को पीथमपुर प्री-प्रोसेसिंग प्लांट पर भेजा गया है। आने वाले दिनों में अन्य गार्बेज ट्रांसफर स्टेशनों से हजार्ड्स वेस्ट को पीथमपुर भेजा जाएगा।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.