ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

रायसेन में नाबालिग लड़के ने फांसी लगाकर की आत्महत्या ,पुलिस मामले की जांच में जुटी

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव ककरूआ से एक दुखद घटना सामने आई है। जहां पर एक 17 वर्षीय लड़का चाली राजा पिता कुंदन सिंह आदिवासी निवासी ककरुआ गुलाब ने देर रात पेड़ से फांसी के फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली,जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लड़का शाम को खाना खाकर घर से गांव में घूमने के लिए निकला था।

काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की,जिसके बाद उसका शव रात करीब तीन बजे मृतक के घर के पास ही पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और परिजनों से इस बारे में गहन पूछताछ की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.