ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

4 आतंकवादियों ने गुलमर्ग में आतंकी हमले को दिया अंजाम, दूसरे दिन भी सर्च अभियान जारी

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग सेक्टर में सेना के काफिले पर हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार तीन से चार आतंकवादियों ने सेना के काफिले पर हमले को अंजाम दिया था. इसमें दो सैनिकों सहित चार लोगों की मौत हुई थी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकी हमले के बाद दूसरे दिन भी तलाशी अभियान जारी है. आतंकी हमले के बाद शुक्रवार को शाम ढलने के बाद सर्च अभियान रोक दिया गया. शनिवार सुबह को फिर से तलाशी शुरू की गई है.

बारामुल्ला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद जैद मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि घटनास्थल पर मिले साक्ष्य से पता चला है कि आतंकी हमले में 3-4 आतंकवादी शामिल थे.

उन्होंने कहा कि सेना, पुलिस और अर्धसैनिक बल आतंकवादियों की तलाशी के लिए अभियान चला रहे हैं. गुलमर्ग के बाबा रेशी और वन क्षेत्रों के साथ-साथ अन्य सटे इलाकों में गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

आतंकी हमले में चार की हुई थी मौत

बारामुल्ला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मोहम्मद जैद मलिक ने हमले से पहले बारामुल्ला जिले के पट्टन-क्रीरी इलाके में सुरक्षा बलों की ओर से कई तलाशी अभियान चलाए गए थे.

लेकिन गुरुवार आतंकियों ने हमला बोला. इसमें दो सैनिक और दो सेना के पोर्टर की मौत हुी, जबकि एक अन्य पोर्टर और एक सैनिक बुरी तरह से घायल हो गये हैं.

आतंकवादियों ने सेना के एक वाहन पर उस समय गोलीबारी की, जब वह गुलमर्ग से 6 किलोमीटर दूर बोटा पाथरी इलाके में अफरवत रेंज में नागिन पोस्ट की ओर जा रहा था.

सर्च अभियान में ड्रोन और हेलीकॉप्टर की तैनाती

इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को गुलमर्ग सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. तलाशी अभियान के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की तैनाती की गई है.

अधिकारियों ने कहा कि हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने और तलाशी अभियान में तकनीकी खुफिया इनपुट के साथ-साथ मानवीय पहलु का भी सुरक्षा बल इस्तेमाल कर रहे हैं.

सेना और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी की ओर से सर्च ऑपरेशन की निगरानी की जा रही है. इस इलाके पर सेना ने पूरी तरह नियंत्रण बा लिया है. हाल ही अफरवत रेंज के ऊंचे इलाकों आतंकवादी समूह की ओर से गर्मियों की शुरुआत में घुसपैठ की बात सामने आई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.