ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बैतूल में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन की मौत

बैतूल : बैतूल–आठनेर मार्ग पर ग्राम भरका वाड़ी के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। शनिवार रात हुए इस हादसे में बाइक पर सवार तीन युवकों की गंभीर चोट लगने की वजह से मौत हो गई। मृतकों में सगे जीजा–साले सहित एक अन्य युवक शामिल है। पुलिस ने तीनों के शव मर्चुरी में रखवा दिए हैं। रविवार को उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चुरनी निवासी रघुनाथ पिता मूरत सरियाम (38) बाइक क्रमांक एमपी 48 एम 6920 से अपने साले विजय पिता मन्नू (35) और कृष्णा धुर्वे (20) को लेकर बैतूल से डॉक्टर के पास से उपचार कराकर वापस अपने गांव लौट रहे थे।

रात करीब 11 बजे आठनेर से बैतूल की ओर खाद लेकर जा रहे ट्रक क्रमांक एमएच 48 जी 1592 ने भरका वाड़ी गांव के जोड़ पर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सहित तीनों युवक सड़क पर दूर फिंका गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। तीनों घायलों को अचेत हालत में एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को स्वजन ने बताया कि तीनों मृतक फर्नीचर बनाने का काम करते थे। बैतूल में अस्पताल से इलाज कराने के बाद गांव वापस आते समय दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.