ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटना: Youtuber ने इंस्टाग्राम पर डाला ऐसा पोस्ट, भड़क गया दोस्त, मार दी गोली

बिहार के पटना में एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर ऐसा बवाल मचा कि दो दोस्तों के बीच खूनी जंग हो गई. एक दोस्त ने दूसरे को गोली मार दी. इससे वो घायल हो गया. युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. घटना दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक इलाके की है. जिस युवक को गोली मारी गई है वो एक यूट्यूबर है. जिसने उसे गोली मारी वो भी एक यूट्यूबर है. दोनों ही यूट्यूब पर काफी एक्टिव रहते हैं.

पुलिस ने बताया- इंस्टाग्राम पर डाले गए पोस्ट के विवाद में बदमाशों ने रविवार रात को 25 वर्षीय युवक आकाश कुमार पर गोलियों से हमला कर दिया. उस पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चलाई गईं. जिसमें एक गोली लगने से आकाश कुमार जख्मी हो गया. घायल को पाटलिपुत्रा कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सभी आरोपित पीड़ित के जानने वाले हैं. उनके बीच पहले से दोस्ती थी. मामले में फिलहाल आवेदन नहीं मिला है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. मामला दर्ज होते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विवादित पोस्ट पर लड़ाई

जानकारी के मुताबिक, आकाश कुमार परिवार के साथ रामजीचक स्कूल गली इलाके में रहता है. वह यूट्यूब पर वीडियो बनाता है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है. उसके यूट्यूब चैनल का नाम है खतरनाक अहीर. आकाश ने इंस्टाग्राम पर एक विवादित पोस्ट डाला था. पोस्ट के कारण कुछ युवक उससे नाराज थे. रविवार की रात करीब नौ बजे वह घर के पास खड़ा था. तभी चार बदमाश वहां पहुंचे. इंस्टाग्राम पोस्ट के लेकर उनका आकाश कुमार से झगड़ा हुआ. बाद में बदमाशों ने युवक पर दनादन गोलियां दागनी शुरू कर दीं.

आकाश की हालत गंभीर

एक गोली आकाश को लगी, जिससे वह घाल होकर वहीं गिर पड़ा. वहीं, घटना को अंजाम देकर सभी बदमाश मौके से फरार हो गए. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन कर आकाश को अस्पताल पहुंचाया. आकाश के बाजू में गोली लगी है. ऑपरेशन कर गोली को बाहर निकाल लिया गया है. लेकिन उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.