ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शहर में बढ़ रहे श्वान के हमले, डाग बाइट के रोजाना 25-30 केस पहुंच रहे अस्पताल

ग्वालियर। सर्दी का मौसम आते ही डाग बाइट के मामले बढ़ने शुरू हो गए हैं। डाग बाइट के 25 से 30 केस रोजाना आ रहे हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह मानी जा रही है श्वान का सर्दी में ब्रीडिंग सीजन का होना। एक हजार बिस्तर अस्पताल में अब तक इलाज के लिए 982 लोग पहुंचे हैं। इनमें नए केस 325 और पुराने 657 हैं। इसके साथ ही जिला अस्पताल मुरार में भी रोजाना 10 से 15 केस पहुंच रहे हैं।

श्वान के हमले बढ़ने से रात को काम से आने-जाने वाले लोगों के मन में डर बैठा हुआ है। आलम यह है कि रात को शहर में श्वान झुंड बनाकर खड़े रहते हैं और जैसे ही कोई व्यक्ति उनके पास से गुजरता है तो वह अचानक से हमला कर उन्हें घायल कर देते हैं। इनके हमलावर होने पर जब लोग बचकर भागने का प्रयास करते हैं तो यह श्वान उनके पीछे पड़ जाते हैं। ऐसे में कई लोग हादसे का शिकार भी हो जाते हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि गर्मी के मौसम की अपेक्षा सर्दी में श्वान को ज्यादा भूख लगती है। रात में भौंकने के कारण उनकी ऊर्जा अधिक खर्च होती है।

वहीं सर्दी के मौसम में घरों से लोग खाद्य पदार्थ कम मात्रा में फेंकते हैं। ऐसे में भूखे श्वान चिड़चिड़े हो जाते हैं और उनके काटने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है।

नगर निगम का दावा

हर दिन 17 से 18 आवारा श्वान की नसबंदी की जा रही है। वहीं 20 से 25 श्वान रोजाना पकड़े जा रहे हैं। श्वान को पकड़ने के लिए विधानसभा क्षेत्र दक्षिण, पूर्व और ग्वालियर में एक-एक वाहन लगाया हुआ है।

हाइपर एक्टिव सीजन

सर्दी का मौसम श्वान के लिए ब्रीडिंग सीजन होता है। इसे हाइपर एक्टिव सीजन भी कहते हैं। इस दौरान इनके साथ जरा सी छेड़खानी महंगी पड़ सकती है। सर्दी के मौसम में दिन ढलने के बाद गलियों से गुजरना मुश्किल हो जाता है। आवारा श्वान कब हमला कर दें, पता नहीं होता।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.