ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पूर्व मुख्यमंत्री Uma Bharti का रिश्वत लेते पकड़े जाने का वीडियो यूट्यूब पर डाला, मामला दर्ज

भोपाल : मध्यप्रदेश पुलिस ने यूट्यूब पर एक वीडियो के अपलोड होने के बाद एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की एक अधिकारी ने राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती को रिश्वत लेते पकड़ा है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सहायक उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह ने बताया कि भारती के निजी सचिव की शिकायत के आधार पर भोपाल पुलिस की अपराध शाखा ने यूट्यूब पर वीडियो अपलोड करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

प्राथमिकी के अनुसार, वीडियो में भारती और कर्नाटक कैडर की आईपीएस अधिकारी रूपा दिवाकर मोदगिल की तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिसमें पुरुष की आवाज में भ्रामक, निराधार और आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। प्राथमिकी में कहा गया कि 40 सेकंड के वीडियो में टिप्पणी करने वाला दावा कर रहा है कि आईपीएस अधिकारी नौकरानी के वेश में भारती के घर गईं और उन्हें उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह एक ठेकेदार से रिश्वत ले रही थीं। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता की छवि को खराब करने का जानबूझकर किया गया प्रयास है।

अधिकारी ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336 (4) (नुकसान या चोट पहुंचाने के लिए झूठे दस्तावेज या झूठे इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार करना) और 356 (2) (मानहानि) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उमा भारती दिसंबर 2003 से अगस्त 2004 तक मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री रही थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.