ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

भोपाल में इंजीनियर की हार्ट अटैक से हुई मौत, पड़ोसियों ने परिजनों को दी सूचना

भोपाल। मध्य प्रदेश के भोपाल जिले में कोलार इलाके में स्थित सर्वधर्म वाइन शॉप के पास बुधवार को सुबह 35 साल के इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत हो गई है, पड़ोसियों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी, पुलिस भी सूचना पर मौके पर पहुंच गई थी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हमीदिया अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुदीप पटेल रीवा का रहने वाला था और भोपाल में नौकरी करता था, सुदीप कोलार गणेश एंक्लेव में रह रहा था।

मृतक के भाई अमन का कहना है कि सुदीप हर रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे और बुधवार को मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। पड़ोसी को संदीप बेसुध हालत में दिखाई दिए वहां पहले से मौजूद लोगों ने बताया की सुदीप अचानक गिर गए थे, पड़ोसी ने घर कॉल कर मृतक की पत्नी को सूचना दी इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.