ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Air India की दिल्ली-इंदौर-मुंबई उड़ान में पाइप बम रखे होने का मैसेज निकला फर्जी, मामला दर्ज

इंदौर : एयर इंडिया की दिल्ली से इंदौर होते हुए मुंबई जाने वाली उड़ान में पाइप बम रखे होने का फर्जी संदेश सोशल मीडिया पर डालने को लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। एरोड्रम पुलिस थाने के एक अधिकारी ने एयर इंडिया के एक स्थानीय अधिकारी की शिकायत के हवाले से बताया कि सोशल मीडिया मंच ‘‘एक्स” के एक अकाउंट पर मंगलवार शाम पांच बजकर आठ मिनट पर ‘‘धमकी भरा संदेश” डाला गया कि इस एयरलाइन की उड़ान संख्या एआई 636 में पाइप बम रखा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आई यह उड़ान शाम चार बजकर 38 मिनट पर ही इंदौर से मुंबई के लिए रवाना हो चुकी थी।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विनोद कुमार मीना ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान में पाइप बम रखे होने का संदेश हमारी जांच में फर्जी साबित हुआ है।  उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर धमकी भरा संदेश डालने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) (पहचान छिपाकर आपराधिक धमकी देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.