ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

दमोह -छतरपुर हाईवे पर ऑटो ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह -छतरपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार की देर रात को एक ऑटो की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना देहात थाना क्षेत्र की है, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया और यहां पर उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ऑटो बाइक में टक्कर मारने के बाद सड़क पर पलट गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक सवारी ऑटो में अनाज की बोरियां लेकर ऑटो चालक नरसिंहगढ़ की तरफ जा रहा था और बाइक सवार दो युवक दमोह की तरफ जा रहे थे ऑटो और बाइक की अचानक भिड़ंत हो गई। इस घटना में धर्मेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई है।

दूसरा युवक देवेंद्र गंभीर रूप से घायल है जिसे जबलपुर रेफर किया गया है मृतक के शव को जिला अस्पताल में शव ग्रह में रखवाया गया सवारी ऑटो में काफी अधिक माल भरा हुआ था और घटना के बाद ऑटो चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर ट्रक सड़क किनारे पर खड़ा हुआ था जिसके कारण घटना होना बताया जा रहा है, पुलिस ने मामला दर्ज कर ऑटो चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.