ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिना पार्लर जाए स्किन को मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, फॉलो करें ये आसान टिप्स

दिवाली का त्योहार आ गया है. गुरुवार 31 अक्टूबर तो दीपावली मनाई जाएगी. साल के सबसे बड़े त्योहार पर हर कोई एथनिक लुक कैरी करता है. सभी चाहते हैं कि वह खूबसूरत दिखें. लेकिन खासतौर पर महिलाएं घर और बाहर के कामकाज में इतना बिजी हो जाती हैं कि वह ख्याल ही नहीं रख पाती हैं. ऐसे में उनके लिए पार्लर जाना भी थोड़ा मुश्किल होता है.

लेकिन दिवाली के कामों को लेकर अगर आप भी बिजी हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है. दिवाली पर ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आपको पार्लर जाने की जरूरत नहीं है. आप घर पर भी कुछ चीजों का इस्तेमाल करके फैस पैक बना सकती हैं, जिसे अप्लाई करके आपको कम समय में ग्लोइंग स्किन मिलेगी.

दूध से क्लींज़िंग

सबसे पहले आप फेस क्लीजिंग करें. इसके लिए आप साफ पानी से चेहरे को अच्छी तरह धोएं. अब आप कच्चे दूध को चेहरे पर लगाएं. कच्चे दूध को चेहरे सभी हिस्सों पर लगाने के बाद हल्के हाथों से मसाज करें. इसके बाद आप गुनगुने पानी से चेहरे को साफ कर लें.

बेसन करेगा एक्सफोलिएट

त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए बेसन भी काफी फायदेमंद है. बेसन तो आमतौर पर हर घर के किचन में मिल जाता है. थोड़े से बेसन में गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह से इसका पेस्ट तैयार कर लें. अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं. करीब 20 से 25 मिनट के बाद अपने चेहरे को धो लें.

दही का फेस मास्क

फेस मास्क के लिए दही का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप दही में हल्दी और शहद मिलाकर फेस मास्क अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं. इससे स्किन को पोषण मिलेगा और झुर्रियां भी कम होंगी. इससे त्वचा में नमी बरकरार रहेगी.

एलोवेरा

स्किन के लिए तो एलोवेरा काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो स्किन में से सूजन को कम करते हैं. आप एलोवेरा जेल को फेस वॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं. इसे अच्छी तरह चेहरे पर अप्लाई करके मुंह धो लें. इससे चेहरे में मौजूद सारी धूल-मिट्टी निकल जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.