ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

महाराष्ट्र चुनाव: 6 नवंबर को जारी होगा कांग्रेस का घोषणापत्र, राहुल गांधी-खरगे रहेंगे मौजूद

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का मेनिफेस्टो 6 नवंबर को मुंबई में जारी होगा. इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहेंगे. इसके अलावा एनसीपी (शरद गुट) के शरद पवार और शिवसेना (UBT) के उद्वव ठाकरे भी रहेंगे.

इसी दिन नागपुर में संविधान बचाव आंदोलन होगा. दोपहर 1 बजे राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे इसमें शामिल होंगे. फिर शाम 6 बजे मुंबई में MVA की बड़ी सभा होगी जिसमें उद्धव ठाकरे, शरद पवार समेत कई नेता शामिल होंगे.

20 नवंबर को होगी वोटिंग

राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 20 नवंबर को होगी और मतों की गिनती तीन दिन बाद की जाएगी. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 7,995 उम्मीदवारों ने निर्वाचन आयोग के पास 10,905 नामांकन दाखिल किए हैं.

मंगलवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि थी. उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल करना 22 अक्टूबर को शुरू हुआ और यह प्रक्रिया 29 अक्टूबर को समाप्त गई. नामांकन पत्रों का सत्यापन और जांच 30 अक्टूबर को होगी तथा उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि चार नवंबर को अपराह्न तीन बजे तक है.

राज्य की 288 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 नवंबर को होने वाले चुनाव के वास्ते नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर थी और उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच 30 अक्टूबर को की जाएगी. चुनावी जंग से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि चार नवंबर है.

कितनी सीटों पर लड़ रही कांग्रेस

महा विकास आघाडी (एमवीए) में कांग्रेस 103 सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उद्धव ठाकरे की अगुआई वाली शिवसेना (यूबीटी) 89 और शरद गुट की एनसीपी 87 सीट पर चुनाव लड़ रही है. छह सीट एमवीए के अन्य सहयोगियों को दी गई हैं, जबकि तीन विधानसभा सीट पर कोई स्पष्टता नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.