ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस को लोकतंत्र में आस्था नहीं, कम नहीं हो रहा विपक्ष के मन का अंधकार: बीजेपी

बीजेपी प्रवक्ता और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, हम सबके जीवन की पहली दिवाली है, जब भगवान राम अपने घर में स्थापित हो चुके हैं. कुछ लोगों के मन का अंधकार कम नहीं हो रहा है. ऐसे लोग संवैधानिक संस्थान पर सवाल उठा रहे हैं. हारने के बाद भी विरोधी दलों के मन का अंधकार कम नहीं हो रहा है. मैं देश की जनता से कहना चाहता हूं कि इस दीपोत्सव पर आप अंधकार फैलाने वालों से सावधान रहें. कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरीके से बेनकाब हो चुकी है.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, कांग्रेस को लोकतंत्र की किसी भी व्यवस्था में आस्था नहीं है. भारत की व्यवस्थाओं को कमजोर करने के लिए ये लोग किसी भी सीमा तक जा सकते हैं. दीपावली के पावन अवसर पर भी विपक्ष के अंदर का अहंकार दूर होता हुआ नहीं दिख रहा है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर जो आरोप लगाया था, उसे चुनाव आयोग ने सिरे से नकार दिया है और 108 पेज का जवाब दिया है. इनके आरोप संदेहास्पद लगते हैं.

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ऐसे विचारों से देश की जनता को सजग रहने की आवश्यकता है. ऐसे ही एसबीआई और एलआईसी के बर्बाद होने की बात कही गई थी. चुनाव आयोग के जवाब के बाद कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए. कांग्रेस लोकतंत्र और हर संस्थान पर सवाल खड़े करती है. उनके नेता विदेश जाकर लोकतंत्र को लेकर सवाल खड़े करते हैं.

आप चुनाव जीत जाएं तो ईवीएम सही

कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष पर हमला बोलते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि कोर्ट आपके खिलाफ कोई फैसला दे दे तो कोर्ट गलत. आप चुनाव जीत जाएं तो ईवीएम सही. आप चुनाव हार जाएं तो ईवीएम गलत. इन लोगों के विचार के कारण लोकतंत्र खतरे में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.