ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

एपी ढिल्लों के घर फायरिंग मामले में कनाडा पुलिस का एक्शन, एक शख्स को किया गिरफ्तार

कनाडा में पंजाब के फेमस सिंगर एपी ढिल्लों के घर पर फायरिंग करने वाले एक संदिग्ध को कैनेडियन माउंटेड पुलिस ने पकड़ा है. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान 25 वर्षीय अभिजीत किंगरा के रूप में हुई है, जो विनिपेग का निवासी है. किंगरा पर कई आरोप लगाए गए हैं. पुलिस ने जानकारी दी कि किंगरा को ओंटारियो में गिरफ्तार किया गया और उसे आज अदालत में पेश किया जाएगा.

पुलिस के अनुसार, दूसरे संदिग्ध की पहचान 23 वर्षीय विक्रम शर्मा के रूप में हुई है. विक्रम शर्मा पर भी फायरिंग और आगजनी का आरोप है और उसके खिलाफ एक अनएंडोर्स्ड वारंट जारी किया गया है.

क्या है पूरा मामला?

सितंबर 2024 में एपी ढिल्लों के वैंकूवर घर के बाहर गोलीबारी और दो वाहनों में आगजनी की घटना हुई थी. यह घटना विक्टोरिया द्वीप क्षेत्र में सिंगर के घर के बाहर हुई, जहां अचानक गोली चलने की आवाजें सुनी गईं और घर के पास खड़े दो वाहनों में आग लगा दी गई. एपी ढिल्लों के घर फायरिंग के समय कनाडा में एक ज्वैलर के बंगले के बाहर भी फायरिंग की घटना हुई थी, जिसकी जांच कनाडा पुलिस कर रही है. इस फायरिंग की जिम्मेदारी भी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग ने ली थी. गैंग ने हाल ही में एपी ढिल्लों को सलमान खान के साथ उनके कथित संबंधों का हवाला देते हुए धमकी दी थी और उन्हें “सीमा में रहने” की चेतावनी दी थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.