ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

YouTube Music के नए फीचर से काम होगा आसान, खुद सामने लाएगा आपका फेवरेट सॉन्ग

 यूट्यूब म्यूजिक पर फेवरेट सॉन्ग ढूंढने में अब आपको परेशानी नहीं होगी. गूगल ने यूट्यूब म्यूजिक के लिए स्पीड डायल नाम से एक नया फीचर जारी किया है. यह फीचर उन लोगों की मदद करेगा जो अपने पसंदीदा और अक्सर बजाए जाने वाले गानों तक तुरंत पहुंचना चाहते हैं. यह अपडेट पिछले लिसेन अगेन मेनू को बेहतर बनाता है. 2023 में यूट्यूब म्यूजिक के लिए इस फीचर का ऐलान किया गया था, लेकिन गूगल ने इसे अब सभी लोगों के लिए रिलीज किया है.

एक जगह मिलेंगे फेवरेट सॉन्ग

स्पीड डायल फीचर यूट्यूब म्यूजिक ऐप के होम सेक्शन में मिलेगा. जिन गानों को आप अक्सर सुनते हैं यह फीचर उनमें से नौ गानों को दिखाएगा. स्वाइप करके नौ और गानों को आप देख सकेंगे. यूट्यूब म्यूजिक ऐप में गानों का सेलेक्शन गाने सुनने की हिस्ट्री और यूजर्स ने अगर कोई गाना पसंद किया है, उसके आधार पर होता है.

Speed Dial का फायदा

पहले के लिसेन अगेन फीचर में गानों को लिस्ट या कार्ड के तौर पर दिखाया जाता था. इसमें दूसरे गानों तक पहुंचने के लिए कई बार स्वाइप करने की जरूरत होती थी. स्पीड डायल ने इंटरफेस को काफी आसान बना दिया है. यह एक ही स्क्रीन पर ज्यादा गाने दिखाता ह, जिससे नेविगेशन में आसानी होती है.

फिलहाल, स्पीड डायल फीचर एंड्रॉयड और iOS डिवाइस दोनों के लिए यूट्यूब म्यूजिक ऐप पर मौजूद है. हालांकि, गूगल ने यूट्यूब म्यूजिक के वेब वर्जन पर इसके रिलीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है.

बेहतर हो रहा यूट्यूब म्यूजिक

स्पीड डायल फीचर के अलावा, यूट्यूब म्यूजिक ऐप में यूजर इंटरफेस में कुछ बदलाव किए गए हैं. तीन डॉट वाले मेनू ऑप्शन का आकार बदला गया है, ताकि आसानी बढ़ सके. खास तौर पर बड़ी स्क्रीन पर एक हाथ से ऐप को चलाना आसान हो सकता है. यूट्यूब म्यूजिक में लगातार आ रहे बेहतर फीचर्स इस ऐप को यूजर्स के म्यूजिक लव के लिए अच्छा ऑप्शन बनाते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.