ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेगूसराय: साली से मिलने गया जीजा, बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला, शव को खेत में फेंका

बिहार में बेखौफ अपराधी हर दिन हत्या की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उनको कानून का जरा भी डर नहीं है. बेगूसराय से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी और बाद में उसके शव को गांव के बाहर फेंक दिया गया. वहीं हत्या की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई.

मामला बेगूसराय के बखरी थाना क्षेत्र का है, जहां एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. शख्स अपनी साली से मिलने के लिए गया था. वहीं बेखौफ बदमाशों ने उस पर हमला बोल दिया. मृतक शख्स की पहचान रतनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले नवीन शाह के रुप में हुई है. शख्स की उम्र 40 साल बताई जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, शख्स की हत्या करने के बाद उसके शव को फेंक दिया गया था. मृतक शख्स नवीन शाह धनतेरस के दिन अपनी साली से मिलने के लिए सलौना गांव गया था. इसी दौरान अपराधियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. वहीं पुलिस इस मामले में जांच में जुटी है.

हत्या के बाद फैली सनसनी

वहीं युवक की मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. परिजनों को मौत की खबर मिलने पर कोहराम मच गया. नवीन के परिजनों का रो-रोकर बुला हाल है. पुलिस का कहना है कि वो आरोपियों को खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक शख्स की हत्या की सूचना मिली थी. जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची थी. एक शख्स जो अपनी साली से मिलने के लिए पहुंचा था लेकिन बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी थी. जानकारी मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाशी की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.