ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

लंदन में प्रियंका चोपड़ा ने पति निक संग देसी अंदाज में मनाई दिवाली, लाल साड़ी में जीत लिया फैन्स का दिल

बॉलीवुड के साथ ही साथ प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बना ली है. उन्होंने सिंगर निक जोनस से शादी भी रचाई. हालांकि, वो लंबे समय से भारत से बाहर रह रही हैं, लेकिन फिर भी वो यहां की संस्कृति और त्योहारों को पूरी तरह से सेलिब्रेट रहती हैं. हाल ही में वो लंदन में अपनी फैमिली और फ्रेंड के साथ दिवाली मनाते हुए भी नजर आई. इस दौरान वो लाल रंग की साड़ी में और निक कुर्ते में दिखे. इस त्योहार के मौके पर एक्ट्रेस ने प्राइवेट दिवाली डिनर ऑर्गेनाइज किया.

प्रियंका और निक ने अपने दिवाली के डिनर की कोई भी फोटो पोस्ट नहीं की है, लेकिन जब दोनों स्टार पार्टी से निकल रहे थे तो पैपराजी ने उनकी तस्वीरें कैप्चर की. प्रियंका की एक फ्रेंड रेबेका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में डिनर पार्टी से मिले रिटर्न गिफ्ट की तस्वीर लगाते हुए प्रियंका को थैंक यू कहा है, उन्होंने लिखा इस खूबसूरत से डिनर के लिए और अपने ट्रेडिशन को हमारे साथ शेयर करने के लिए थैंक यू.

धनतेरस की भी की थी पूजा

दोनों ही कपल इंडियन लुक में बेहद अच्छे लग रहे थे. उनकी ये तस्वीर उनके एक फैन अकाउंट से शेयर की गई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, एनीबडी बट यू के स्टार ग्लेन पॉवेल भी इस डिनर पार्टी में शामिल थे. इस हफ्ते की शुरुआत में प्रियंका ने विदेश में रहते हुए धनतेरस का त्योहार मनाया, इस मौके पर वो अपनी बेटी मालती और अपने पति के साथ मौजूद थीं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की स्टोरी पर तस्वीरें शेयर की.

कई प्रोजेक्ट में आएंगी नजर

प्रियंका हाल ही में अपनी फिल्म ‘पानी’ के लिए भारत आई थीं, जिसे नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला. फिलहाल प्रियंका इदरीस एल्बा और जॉन सीना के साथ ‘हेड्स ऑफ स्टेट और द ब्लफ’ के लिए काम कर रही हैं. इसके साथ ही वो कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ले जरा’ में नजर आने वाली हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.