ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

खौलते तेल में मोबाइल गिरा, फिर हुआ धमाका… युवक की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में युवक की लापरवाही के चलते उसकी मौत हो गई. युवक ने अपने घर में खाना बना रहा था. खाना बनाते समय युवक ने अपनी शर्ट की जेब में मोबाइल फोन रखा हुआ था. युवक खाना बनाने के लिए जैसी ही नीचे झुका उसका मोबाइल कढ़ाई में खोलते हुए तेल में जा गिरा. तेल में गिरते ही मोबाइल में जोरदार ब्लास्ट हुआ. इसी दौरान कढ़ाई का खौलता हुआ तेल युवक आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया.

घटना के तुरंत बाद युवक को आनन-फानन में सिविल अस्पताल लहार ले जाया गया. युवक को स्थिति को देखते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को ग्वालियर रेफर कर दिया. तेल से झुलसे युवक को परिजन जब ग्वालियर ले जा रहे थे. इसी दौरान सेवढ़ा की सिंध नदी पर बने छोटे पुल पर लंबा जाम लगा हुआ था. इसके बाद एंबुलेंस को थरेट, इंदरगढ़ और डबरा होते ग्वालियर ले जाया गया. यह रास्ते आम रास्ते से 80 किलोमीटर लंबा था.

सब्जी बनाते समय हुआ हादसा

वहीं, इस रास्ते को कवर करने में करीब दो घंटे का समय लगा और इसी दौरान युवक की रास्ते में ही मौत हो गई. घटना की जानकारी देते हुए मृतक के परिजन ने बताया कि युवक घर में सब्जी बना रहा था. इसी दौरान उसका मोबाइल कढ़ाई में गिर गया और एक फिर एक ब्लास्ट हो गया, जिससे कढ़ाई में मौजूद खौलता हुआ तेल युवक पर आ गया और वह बुरी तरह से झुलस गया.

पंचर की दुकान चलाता था मृतक

परिजनों का कहना है कि समय रहते हुए युवक अगर ग्वालियर अस्पताल पहुंच जाता तो उसकी जान बच सकती थी. वहीं, मृतक की पहचान बुधपुरा इलाके के रहने वाले चंद्रप्रकाश के तौर पर हुई है. चंद्रप्रकाश की पंचर की दुकान है. इसी दुकान से वह अपने परिवार को भरण-पोषण कर रहा था. चंद्रप्रकाश के दो बच्चे है. जिस समय यह घटना हुई समय चंद्रप्रकाश की पत्नी भैंस को चारा खिला रही थी. वहीं, चंद्रप्रकाश उसकी मदद करते हुए खाना बना रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.