ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

LAC पहुंचे किरन रिजिजू, चीनी जवानों से हालचाल पूछा… बार्डर पर भारत की तैयारी से गदगद

केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू अपने गृह राज्य अरुणाचल प्रदेश में तीन दिन यात्रा पर थे, जहां पर उन्होंने सेना के जवानों के साथ दिवाली का त्योहार मनाया. अरुणाचल के तवांग में वह सेना के जवानों के साथ इस उत्सव में शामिल हुए. केंद्रीय मंत्री तवांग के अलावा बुमला समेत कई अन्य जगहों पर भी दिवाली के समारोह में शामिल हुए. इस मौके पर उन्होंने सैन्य बलों के समर्पण और साहस की सराहना की.

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, हमारे जवानों के साथ दीपावली मनाकर गर्व महसूस कर रहा हूं. उनके समर्पण और साहस से ही हमारा देश सुरक्षित है. अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने “रन फॉर यूनिटी” में भाग लिया और सरदार वल्लभभाई पटेल और मेजर बॉब खाथिंग की प्रतिमा का अनावरण भी किया. इस यात्रा के दौरान वह चीन बार्डर पर भी गए और वहां के सैनिकों से बातचीत की. रिजिजू ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का भी जायजा लिया.

चीन बार्डर का दौरा

केंद्रीय मंत्री ने चीन बार्डर का दौरा किया और वहां मौजूद चीनी सैनिकों से बातचीत की. इसका एक वीडियो उन्होंने अपने एक्स पर शेयर किया है. वीडियो में केंद्रीय मंत्री चीनी सैनिकों से पूछते नजर आ रहे हैं कि क्या आपको मौसम की वजह से कोई दिक्कत तो नहीं होती? इस पर चीनी सैनिक ने जवाब दिया कि नहीं, कोई दिक्कत नहीं होती.

बार्डर पर विकास पर गर्व

केंद्रीय मंत्री ने अपने एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में चीन बार्डर पर सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की तारीफ की. उन्होंने लिखा, चीनी सैनिकों से बात करके और बुनियादी ढांचे को देखने के बाद मैं कह सकता हूं कि अब हर भारतीय को बार्डर पर किए गए काम को देखकर गर्व महसूस करेगा.

भारत और चीन बार्डर पर हालात अब सामान्य हो रहे हैं. दोनों देशों के सैनिकों ने पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है. दोनों देशों के बीच सहमति के अनुसार डिसएंगेजमेंट के बाद यह पेट्रोलिंग शुरू हुई है. 2020 के गलवान झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्तों में आए तनाव के बाद अब हालात सामान्य होने की उम्मीद है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.