ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार लोगों को किया गिरफ्तार

इंदौर : इंदौर के छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के रविदास पूरा में शुक्रवार को फटाखे फोड़ने को लेकर हुए विवाद में आगजनी, पथराव करने वाले 10 से 12 असामाजिक तत्वों पर एफ आई आर दर्ज की गई है। जिनमें से चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

डीसीपी ऋषिकेश मीना ने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा एक बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश की गई थी जिसको लेकर डीसीपी ऋषिकेश मीना के साथ पुलिस के कई अधिकारियों ने कमान संभाल कर इंदौर की गंगा जमना तहजीब को खत्म होने से बचा लिया गया और इंदौर को जलने से भी बचा लिया गया। वक्त रहते पुलिस ने कमान संभाल ली वरना इंदौर शहर आग की लपेटो से जल जाता। वही पुलिस द्वारा चप्पे चप्पे पर तैनाती की गई है ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो सके।

बहरहाल पुलिस ने दो एफआईआर में दस से बारह लोगों को आरोपी बनाया है। जिनमें से चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस क्षेत्र में रहने वाले लोगों से संवाद भी कर रही है और रहवासी इस घटना पर अफसोस भी जाहिर कर रहे हैं। इंदौर की जो तासीर है भाई चारे की उसको खत्म करने की कोशिश की गई थी। इसी के साथ गाड़ियों में आगजनी पथराव तोड़फोड़ करने वालों को भी वीडियो फुटेज के आधार पर चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की बात डीसीपी द्वारा की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.