ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छतरपुर में तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराई, तीन युवक घायल

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बीती रात कार रेसिंग के चक्कर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है। जहाँ इस हादसे में ट्रैफिक अधिकारी के बेटे सहित 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने थार कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया है।

यह है पूरा मामला..

जानकारी के मुताबिक छतरपुर शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र की पैराडाइज्ड और नंदन कॉलोनी के सामने दो थार गाड़ियों में बैठे युवा आपस में रेसिंग कर रहे थे। जहां इस दौरान एक थार डिवाइडर से टकराकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई और दूसरी थार सुरक्षित निकल गई। पेड़ से टकराई थार की आवाज इतनी तेज थी कि वहां मौजूद लोगों को लगा कि यहां कोई बम फटा है। इसी बीच पास में मौजूद ढाबे पर बैठे 3 युवकों ने थार के अंदर फंसे घायलों को कांच तोड़ बाहर निकाला, लेकिन चालक ज्ञानेश पटेल बुरी तरह फंसे होने के कारण करीब एक घंटे तक गाड़ी के अंदर जिंदगी और मौत से लड़ता रहा।

●घायलों को पहुंचाया जिला अस्पताल..

जानकारी लगते ही मौके पर सिविल लाइन टीआई बाल्मीक चौबे, ASP विंक्रम सिंह, नोगांव SDOP चंचलेश मरकाम, ट्रैफिक अधिकारी बृहस्पति साकेत मौके पर पहुंचे। जहां गाड़ी में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। घायलों को एम्बुलेंस व निजी वाहनों की मदद से जिला आपताल भेजा गया।

●यह हैं घायल..

घायलों में ज्ञानेश पटेल, नितीश सक्ससेना और छतरपुर ट्रैफिक अधिकारी बृहस्पति साकेत के पुत्र संजय साकेत शामिल हैं

●150 किमी की स्पीड से भाग रही थीं कारें..

मौके पर मौजूद युवा कांग्रेस नेता लोकेन्द्र वर्मा की मानें तो 2 थार गाड़ियां रेसिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक गाड़ी पेड़ से टकराकर पलट गई। दोनों गाड़ियों की स्पीड लगभग 150 किमी रही होगी। घटना के बाद हम लोगों ने कार सीधा किया और अंदर फंसे लोगों को बाहर निकला।

●थाना TI बोले..

वहीं सिविल लाइन टीआई बाल्मीक चौबे ने बताया कि शहर के पन्ना रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल किसी के मृत होने की सूचना नहीं है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.