ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

गुना – शिवपुरी हाईवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, 6 कारें जलकर हुई खाक

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में पूरण टोल प्लाजा के पास कार से भरे कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई और कंटेनर के अंदर रखी 6 कार भी जलकर खाक हो गई हैं। सूचना पर कोलारस पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका कंटेनर के ड्राइवर का कहना है कि जब उसे पता चला तब तक पूरे कंटेनर में आग फैल चुकी थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कंटेनर 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र के नासिक से 6 कारें लेकर बिहार के लिए निकला था।

 शनिवार की सुबह शिवपुरी जिले की सीमा में कंटेनर में प्रवेश किया, इस दौरान गुना – शिवपुरी हाईवे पर बने पूरण खेड़ी टोल प्लाजा से 1 किलोमीटर पहले कंटेनर में आग लग गई। ड्राइवर का कहना है कि एक अन्य ट्रक चालक ने उसे बताया था कि कंटेनर में आग लग रही है। जब उसने कंटेनर रोका तो कंटेनर में आग लगती हुई दिखाई दी, ड्राइवर ने कंटेनर में रखे अग्निशामक यंत्र से भी आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन कंटेनर में रखी 6 कार जलकर खाक हो गई हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.