ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

उमरिया जिले के देवरा में जंगली हाथियों का आतंक, दो लोगों को कुचलकर मारा

उमरिया। उमरिया जिले के चंदिया इलाके में आज हाथियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर दो लोगों की जान ले ली। पहली घटना शनिवार सुबह ग्राम देवरा में सामने आई। बताया जाता है कि सुबह सुबह हाथियों ने देवरा से सटे क्षेत्र मे स्थानीय ग्रामीण रामरतन पिता टील्ला यादव उम्र करीब 62 वर्ष को मौत के घाट उतार दिया है।

घटना को लेकर बताया जाता है कि सुबह तकरीबन 6 बजे मृतक अपने घर से कुछ दूर शासकीय स्कूल के पीछे जंगल में शौच के लिए गया था। जंगल से लगे नाले में तीन से चार की संख्या में हाथी मौजूद थे, जिन्होंने अचानक हमला कर दिया।

हमले के बाद हाथी घसीटते हुए ले गए

बताया जाता है कि हमले के बाद हाथी उसे काफी दूर तक घसीटते ले भी गए। घटना के बाद वन अमला मौके पर पहुंचा और घटना की तफ्तीश में जुट गया। हाथियों ने हमला कर छपरवाह, सेमड़ारी होते हुए पथरहटा की ओर निकल गए है, जिससे समीपी गांव के लोग दहशत में हैं।

अभी 4 दिन पूर्व खितौली से सटे गांव में हाथियों के एक झुंड के करीब 10 हाथियों की मौत अज्ञात कारणों से हुई है। आशंका जताई जा रही है कि इसी झुंड के बाकी बचे हाथी ही हैं, जो शनिवार की सुबह ग्राम देवरा पहुंचकर मौत का कारण बने है।

छुहाई टोला में युवक को बनाया निशाना

इसके बाद फिर से चंदिया तहसील में हाथियों ने फिर हमला किया। इस बार हाथियों के निशाने पर चंदिया स्थित छुहाई टोला निवासी आदिवासी युवक भैरव कोल निशाने पर आया है। इस आदिवासी युवक की भी मौत घटना स्थल पर हो गई है।घटना स्थल पर बड़ी संख्या में वन अधिकारी कर्मचारी समेत पुलिस बल मौजूद है।

बताया जाता है कि मृतक खेत की ओर जा रहा था,तभी हाथियों ने हमला किया है,और उसकी मौत हो गई है। चार से पांच घंटे में हाथियों के आतंकी बर्ताव में दो इंसानी मौत जिम्मेदार अधिकारियों के कान खड़े कर दिए है,देखना होगा जिम्मेदार इन हाथियों से जिले को कैसे महफूज करते है।

इस मामले में यह भी खबर है कि चंदिया से सटे बांका पंचायत के छोटे बरही में भी हाथियों ने उत्पात मचाया है, हाथियों के आतंकी बर्ताव में 32 वर्षीय स्थानीय युवक मालू पिता ठुररू साहू गम्भीर रूप से घायल हुआ है, घटना के बाद घायल युवक को चंदिया अस्पताल लाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार कर अभी अभी जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.