ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जम्मू-कश्मीर को दहलाने की साजिश, दो मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, 4 जवान भी घायल

कश्मीर संभाग में आतंकियों से सुरक्षाकर्मियों को दो जगह मुठभेड़ चल रही है. इसमें दो आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है, जबकि चार सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं. कश्मीर संभाग के श्रीनगर जिले में तड़के सुबह से ही खानयार में मुठभेड़ चल रही हैं. सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में 1-2 मिलिटेंटस छुपे हुए होने की संभावना हैं. श्रीनगर खानयार एक रिहायशी इलाका है, इस कारण सुरक्षाबलों की कोशिश है कि कोलेट्रल डैमेज को कम किया जाए, जिसके नतीजे में ऑपरेशन में समय लग रहा है.

दूसरी मुठभेड़ दक्षणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के लारनू में देखी गई, जिसमें दो मिलिटेंटस के मारे जाने की पुष्टि सेना ने की है. मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में शुक्रवार शाम सेना की एक गाड़ी पर फायरिंग की घटना के बाद बांडीपोरा में बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

मुठभेड़ में 4 सुरक्षाकर्मी घायल

वहीं, मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के मागाम में बीती रात दो प्रवासी मजदूरों पर मिलीटेंटस ने हमला कर उनको घायल कर दिया, जिसके नतीजे में हमलावरों की तलाश करने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.

श्रीनगर में सुबह से चल रही मुठभेड़ में 4 सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं, जिसमें जम्मू कश्मीर पुलिस स्पेशल ऑपरेशन गुट के 2 और सीआरपीफ के क्विक एक्शन टीम से 2 जवान शामिल हैं. श्रीनगर में करीब 7 घंटे से मुठभेड़ जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.